महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - ज़िले में अब तक लगभग 1 लाख 65 हज़ार क्विंटल धान की खरीदी


महासमुंद। महासमुंद 5 नवंबर 2022 ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते चार दिनों में 5077 किसानों से मोटाएपतला और सरना क़िस्म के धान की समर्थन मूल्य पर 1 लाख 65 हज़ार 707 क्विंटल धान की खरीदी की गई है किसानों से 152 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है इन चार दिनों में खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 33 करोड़ 81 लाख रूपए से ज़्यादा की राशि का भुगतान किया गया है वही अवैध धान संग्रहण एक प्रकरण दर्ज हुआ अवैध धान के 143 पैकेट जप्त किए। 


कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि  ज़िले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के  धान ख़रीदी  योजना बना कर क्रियान्वयन किया जाए उन्होंने खरीदी कार्य की पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती पहले ही कर दी है खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 152 उपार्जन केंद्रों धान खरीदी की अनुमानित मात्रा  86 लाख की क्विंटल  का लक्ष्य निर्धारित है। 

कलेक्टर ने विगत वर्ष की तरह ज़िले में धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने ज़िले की सीमावर्ती सीमा पर नज़र रखने व रोकने कड़ी निगरानी करने के लिए 17 जाँच नाका बनाए है सभी नाका पर पुलिस व अधिकारियों की तैनाती की गई है ज़िले में धान ख़रीदी केंद्रों में सभी तैयारियाँ हो गई है । 

राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय से जारी दिशा.निर्देशानुसार धान खरीफ वर्ष 2022- 23  में में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है खरीदी की  राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जा रहा है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828


Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post