महासमुंद। 01 फरवरी 2023/ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 में विभिन्न खेलों में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न खेल प्रतियोगिता में 8 पदक जीतें युवा महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28-30 जनवरी 2023 तक किया गया था विजेता खिलाड़ियों ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से मुलाकात की।
कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे भी ऐसे ही खेलों का और अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी इस मौके पर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला मेहतरीन गोरले ने टीम के साथ मधुर डंडा गीत सुनाया, कलेक्टर ने उनकी प्रशंसा की इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया मौजूद रहे।
कलेक्टर क्षीरसागर को खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न खेलों की 15 विधाओं में शामिल हुए। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, कर्मा नाचा, मृदंगम, पारंपरिक वेशभूषा, खो-खो, कबड्डी, रॉक बैंड, निबंध, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, ओड़िसी नृत्य, गिटार वादन, तबला वादन की विधा शामिल है। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
बतादें कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कर्मा नृत्य 40 वर्ष से अधिक में बेलडीह सरायपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है निबंध प्रतियोगिता 15-40 वर्ष में मिथिलेश कुमार चंद्राकर जिला महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया लोक नृत्य प्रतियोगिता-डंडा नाचा में 40 वर्ष से अधिक में रेवा मोंगरापाली बागबाहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया कबड्डी महिला 40 वर्ष से अधिक में जिला महासमुंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिसमें प्रमिला निषाद, रेवती ध्रुव, धान बाई, ईश्वरी केवट डूमरौतिन बाई, रामेश्वरी द्रोपदी, लीलाबाई टीम में शामिल रहें खो-खो पुरुष 40 वर्ष से अधिक में जिला महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें सुनील भोई, हेमसागर, खीरसागर, सरजू भोई, रतिराम, दुखीश्याम कुंतल, संजय, गंगाधर, पवन, मदन, खामसिंग ने शामिल रहें पारंपरिक वेशभूषा में हेमिन ठाकुर जिला महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गिटार वादन में कुबेर साहू जिला महासमुंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828