महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - किसान मोर्चा तुमगांव विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 378 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी


महासमुन्द। तुमगांव विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 378वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, हाईवे तुमगांव आंदोलन राष्ट्रीय किसान आंदोलन के बराबर दिनों की संख्या में आज पहुँच गया,किसानों ने किया नारे बाजी मुख्यमंत्री जिलाधीश को दिए निर्देश किसानों से बात करो समस्याओं का समाधान करो क्या हुआ ये निर्देश का मुख्यमंत्री जबाब दो, जबाब दो, किसान माननीय उच्च न्यायालय में लगे याचिका के निर्णय के इंतजार में,किसानों ने दिल्ली आंदोलन के समकक्ष सत्याग्रह कर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनेकों नेताओं ने सत्याग्रही महिला एवं पुरूष किसानों को दी बधाई।

प्रदेश किसान नेता राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे को शिवकुमार शर्मा ( कक्का जी ) अजित कुमार हरियाणा ने फोन कर बधाई देकर राज्य सरकार को कोसा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस किसानों की हिमायती नहीं करणी कृपा उद्योग एवं अडानी की गोद में बैठा भूपेश सरकार जबाब दो, राहुल गांधी जबाब दो, विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ,सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रखेंगे - 

किसान मोर्चा तुमगांव 09 मार्च 2023 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,विधायक विनोद चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक हराओ सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रखेंगे,हाईवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है। 

आज अखन्ड सत्याग्रह के 378 वें दिन त्योहार के बावजूद भी 25 किसान, जवानों ने भाग लिया। आज अखंड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा, डेविड चंद्राकर,कृष्ण कुमार साहू, सरजु यादव,धर्मेंद्र यादव ने किया।अखंड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,रूपसिंग निषाद,तोषण सिन्हा,प्यारेलाल धीवर,बोधन यादव आदि ने संबोधित किया। 

अखंड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि यह हाईवे तुमगांव किसान आंदोलन आज राष्ट्रीय किसान आंदोलन के बराबर दिनों की संख्या में पहुँच गया है। मुख्यमंत्री जिलाधीश महासमुन्द को दिए निर्देश किसानों से मिलकर बैठकर समस्याओं का समाधान करो क्या हुआ ये निर्देश का मुख्यमंत्री जबाब दो, जबाब दो। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में लगे याचिका के निर्णय का हम किसान इंतजार कर कर रहे हैं। सत्याग्रही किसानों ने छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली किसान आंदोलन के समकक्ष सत्याग्रह कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 

जिसके चलते अनेकों किसान नेताओं ने सत्याग्रही महिला एवं पुरूष किसानों दी बधाई। राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्च के अध्यक्ष किसान सत्याग्रह के प्रभारी अनिल दुबे को शिवकुमार शर्मा (कक्का जी)  अजित कुमार हरियाणा ने फोन कर बधाई देकर राज्य सरकार को कोसा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस किसानों की हिमायती नहीँ।करणी कृपा उद्योग एवं अडानी की गोद में बैठा, भूपेश सरकार जबाब दो, राहुल गांधी जबाब दो। डेविड चंद्राकर भ्र्ष्ट उद्योगपति करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक अपने अवैधानिक कार्यों को कितना भी छुपाना चाहे छुप नहीं सकता। कानून का हाथ बड़ा लंबा होता है।

एक न एक दिन कानून के शिकंजे में आएगा ही और सत्याग्रही किसानों की जीत होकर रहेगा। रूपसिंग निषाद ने कहा कि करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कितना भी फर्जी दस्तावेज बना लें सबकी पोल खुलने वाली है तब 420 का फंदा भ्र्ष्ट और गैर कानूनी कार्यवाही करने वाले भ्र्ष्ट उद्योगपति निर्णय चौधरी पर लगेगा ही तोषण सिन्हा ने कहा कि भ्र्ष्ट उद्योगपति पैसे के बल पर कितना भी हाथ पैर मार ले कानून के सामने कुछ भी नहीं चलेगा अंत में सत्याग्रही किसानों की जीत होकर रहेगा।


आईएनसी 24 मीडिया के लिए पिथौरा तहसील संवाददाता कमलजीत बरिहा की रिपोर्ट 


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828


एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने