महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - 407 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी मुख्यमंत्री भेट मुलाकात केवल कांग्रेसियों से ही मिले


महासमुंद। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 409 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, मुख्यमंत्री भेट मुलाकात केवल कांग्रेसियों से ही मिले प्रायोजित मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए जिलाधीश और उच्च अधिकारियों को निर्देश का पालन क्यों नहीं ? जिलाधीश महासमुन्द मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिखाया अंगूठा मुलाकात कर किसानों से संवैधानिक मांगों पर हल निकालने का क्या हुआ?माननीय उच्च न्यायालय ने पर्यावरण विभाग को दिया समय सीमा पर जबाब देने नोटिस,सत्याग्रहियों ने न्याय पाने तक सत्याग्रह जारी रखने लिया निर्णय, विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर जो रहे हैं 


बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा-किसान मोर्चा तुमगांव 07 अप्रैल 2023 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा, हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है।अखंड धरना सत्याग्रह की आज 407 वें दिन लगभग 50 किसान जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।


आज अखंड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,लीलाधर पटेल,बोधनराम यादव,वैशाखू राम सिन्हा, दशरथ लाल सिन्हा,धर्मेंद्र यादव ने किया। आज अखंड धरना सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,उदय राम चंद्राकर,सरजू राम यादव,तोषण लाल सिन्हा, हेमसागर पटेल राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव, खेमिन बाई साहू,नीरा ध्रुव सरपंच, नंनकुनिया बाई पारधी,जया बाई ढीढी आदि ने संबोधित किया। 


आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारीआदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि, महासमुंद जिला के किसानों ने 407 दिनों की लंबी सत्याग्रह की लड़ाई लड़ कर ना केवल छत्तीसगढ़ वरन पूरे भारतवर्ष में एक इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक सत्याग्रह की विशेषता यह रही है कि महिला किसानों ने मोर्चा संभाली है। इस लंबी लड़ाई लड़ने में समर्पित और अनुशासित किसानों को श्रेय जाता है।साथ ही साथ राज्य आंदोलनकारी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल दुबे की दबंगई,इमानदारी जुझारू पर एवं कुशल नेतृत्व के चलते सफलता मिली है। 


उदयराम चंद्राकर ने कहा कि इस ऐतिहासिक लड़ाई से हम लोगों को बड़ी सीख मिली है। इस संघर्ष में समर्पित और संगठित किसानों ने यह दिखा दिया कि,ईमानदारी और नैतिकता में कितनी ताकत है भ्रष्ट उद्योगपति और उनके दलाल नौकरशाहों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि नैतिकता और ईमानदारी में कितनी ताकत होती है हेमसागर पटेल ने कहा कि हम लोगों ने निर्णय लिया है कि जब तक अवैधानिक निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को निरस्त नहीं करेंगे तब तक हम आंदोलन जारी रखेंग राधाबाई सिन्हा ने कहा कि भ्रष्ट उद्योगपति द्वारा हमारे बच्चों का भविष्य छीना जा रहा है हम उसे कभी माफ नहीं करेंगे। नीरा ध्रुव सरपंच ने कहा कि किसी भी कीमत में हमारे क्षेत्र के हरियाली और खुशहाली को बर्बाद होने नहीं देंगे।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए पिथौरा तहसील संवाददाता कमलजीत बरिहा की रिपोर्ट 


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने