मध्यप्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ - 14 जनवरी से 22 जनवरी नौ दिन तक राम नाम लेखन और जप बंदियों द्वारा किया जायेगा


बड़वानी। केंद्रीय जेल में राम नाम लेखन का 9 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प बंदियों ने लिया केंद्रीय जेल में नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ गायत्री परिवार के पूर्व प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार, शक्ति पीठ ट्रस्टी रेखा पुरोहित, महिला मंडल की ममता तोमर जेल अधीक्षक सुश्री सैफाली तिवारी ने राम भगवान और गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर के किया। 


इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए जेल अधीक्षक ने कहा की राम जपने से नही राम की करने से और उनके आचरण को जीवन में उतारने से ही जीवन राम मय होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गायत्री परिवार के महेंद्र भावसार ने कहा की व्यसन से बचाकर सृजन में लगाना ही मानव जीवन का महत्वपूर्ण कार्य है शराब के नशे से कोई ऐसा कृत्य हो जाता है जो मनुष्य को अपराधी बना देता है।गायत्री परिवार से गोपाल कृष्ण प्रजापति, मंसाराम अवस्या।


रेखा पुरोहित, ममता तोमर, सुनीता प्रजापति ने भी गीत संगीत और सारगर्भित विचार रखे मंच पर जेलर कुसुम लता बघेल डिप्टी जेलर आर.एस. वर्मा भी उपस्थित थे अवसर पर राम नाम लेखन काफी पेन का वितरण बंदियों को किया गया जिसमे हजारों राम नाम का लेखन 22 जनवरी तक करेगे 22 जनवरी अयोध्या में भगवान राम प्रतिष्ठा होगी तो जेल में बंदीयो द्वारा अपने किए कर्मो की पूर्णाहुति होगी। संचालन जेल स्टाफ प्रभारी सचिन तिवारी द्वारा किया गया।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बड़वानी जिला ब्यूरो चीफ महेंद्र भावसार की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post