छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - नगर के अलावा अंचल में गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया स्कूलो में विभिन्न विधाओं पर आधारित सास्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन


कांकेर गणतंत्र दिवस पर्व नगर के अलावा अंचल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, नगर के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों के अलावा समस्त शैक्षणिक संस्थाओ में ध्वजारोहण किया गया वही थाना परिसर में पुलिस स्टाप द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात सलामी दी गई शैक्षणिक संस्थाओ के बच्चों द्वारा अपने अपने विद्यालय परिसर से नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।


साथ ही सभी स्कूलों में अपने स्तर पर देश भक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें देश भक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी गीत के अलावा कविता, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति दी इस प्रस्तुति में विविन्न विधाओं पर समस्त प्रतिभागिओ को पुरुष्कार वितरण किया गया।


वही तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुधीर कुमार खलखो, नगर पंचायत में अध्यक्ष प्यारी सलाम, वन विभाग में रेंजर शंकर दास, जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष संजुलता नेताम, खंड शिक्षा कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी कीर्ति कुमार साहू, खंड समन्यवक कार्यलय में बीआरसी हिमन कोर्राम, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष रोहिदास शोरी।


थाना परिसर में थाना प्रभारी पवन पुनीत तिर्की, भावसिंह महाविद्याल में प्राचार्य डॉक्टर लक्ष्मण शुक्ला, नवीन महाविद्याल में प्राचार्य बलदाऊ राम भेड़िया, स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल में प्राचार्य दिलेश्वर साव, शा. कन्या हाई स्कूल में प्राचार्य गिरीश साहू, आयुर्वेद औशधालय में डॉक्टर शिरीष दीवान।


समुदायीक स्वास्थय केंद्र में बीएमओ डॉक्टर प्रशांत कुमार सिंह, ज्ञानरश्मि स्कूल में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश पटेल सरस्वती शिशु मंदिर में जागेश्वर शोरी व बालक आश्रम में पार्षद वीरेंद्र जैन तथा आईटीआई संस्था में प्राचार्य हरीश कुमार मनहर ने धवजा रोहण किया।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला कांकेर नरहरपुर तहसील संवाददाता मन्नूराम साहू की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने