छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - सक्षम आद्यनारायणी की नई कार्यकारिणी घोषित


जगदलपुर। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) आद्यनारायणी का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 


इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है। सक्षम अध्यक्ष व संस्थापक अविनाश सिंह गौतम और संगठन महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। 


नई कार्यकारिणी में आद्यनारायणी प्रभारी के पद पर सावित्री महापात्र, जिला प्रभारी के पद पर विजयलक्ष्मी सिंह और जिला संयोजिका पद पर ज्योति पटवा को चुना गया है। 


जिला कार्यकारिणी में प्राची सोलंकी को जिला मंत्री, संगीता साहू को जिला सचिव, जिला संयोजिका पर्यावरण संरक्षण शिल्पी गर्ग, जिला संयोजिका सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अनिता पाणिग्रही और जिला संयोजिका पद का दायित्व गुरूकुल नुपुर दास को दिया गया है। 


वहीं नगर कार्यकारिणी में मनीषा जांगीड़ को नगर संयोजिका, निशा सोनी को नगर मंत्री, खुशी सिंह को नगर सहमंत्री, ललिता भारती नगर सचिव, नगर संयोजिका पर्यावरण संरक्षण श्रद्धा चंद्राकर, 


सह संयोजिका किरण दीवान और नगर संयोजिका सांस्कृतिक प्रकोष्ठ लक्ष्मी देवांगन को बनाया गया है।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला बस्तर वरिष्ठ संवाददाता सुमित बाजपेई की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने