छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - अंदरूनी क्षेत्र पहुँचे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज अंदरूनी क्षेत्र का दौरा किया है। बारसूर क्षेत्र के हिड़पाल पहुँचकर सामाजिक संगठन कार्यकम में प्रत्याशी महेश कश्यप शामिल हुए है। 


महेश कश्यप का हिड़पाल पहुँचने पर हजारों की संख्या में समर्थको व क्षेत्रवासियों ने प्रारम्परिक अंदाज से भव्य स्वागत किया है। इस दौरान जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गूंजता हुआ नजर आ रहा था। 


हजारो की संख्या में मौजूद भीड़ को सम्बोधित करते हुए महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों का स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया, आप सभी के प्यार ओर स्नेह से अभिभूत हू और उम्मीद करता हु की यह स्नेह ऐसे ही आगे भी बना रहे। 


आप सभी के सहयोग और मेहनत से इस बार बस्तर लोकसभा में भाजपा के विजयी का परचम लहराना है, इस बार चुनाव महेश कश्यप नही आप सब लड़ रहे है आप सभी महेश कश्यप है। 


संगठन में काम करने वाले साधारण व्यक्ति को भाजपा ने टिकट दे के विश्वास जताया है, ऐसे एक साधारण व्यक्ति को जीताकर आप सभी शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे। 


इस दौरान भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा, राजाराम वट्टी, सुरेश यादव, वोमड़ा, ओम सोनी, सन्तोष साहू, जश्वीर नेगी, विशांल जैन, भुनेश्वर भागवत , डॉक्टर मधुसूदन साहू सहित अधिक संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला बस्तर वरिष्ठ संवाददाता सुमित बाजपेई की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने