छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - छः महीने में ही साय सरकार कानून व्यवस्था को लेकर हुई असहाय सरकार


आईएनसी 24 मीडिया बस्तर। जगदलपुर बस्तर रिपोर्टर - सुमित बाजपेई की रिपोर्ट : - जगदलपुर छः महीने में ही साय सरकार कानून व्यवस्था को लेकर हुई असहाय सरकार, छः महीने की विष्णु देव साय सरकार कानून व्यवस्था को लेकर इस तरह से असहाय सरकार हो गई है की छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दी है।


अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब बस्तर भी इससे अछूता नहीं रहा है, आगजनी, चाकूबाजी, लूटमारी, बलात्कार, हफ्तावसूली, खनन माफिया से लेकर भूमाफियाराज चरम पर है, अब जगदलपुर शहर के बीचो-बीच जघन्य और शहर को झंझोड़ देने वाला दोहरा हत्याकांड शहर की और प्रदेश की कानून व्यवस्था को जाहिर करने के लिए काफी है।


प्रदेश के गृहमंत्री से प्रदेश संभल नहीं रहा है, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जहां से विधायक हैं उस विधानसभा में कानून व्यवस्था का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था कैसी होगी यह गंभीर सवाल खड़ा करता है साय सरकार पर, आज अपराधियों के अंदर पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो गया है।


प्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट को आज आत्मचिंतन और सरकार की कार्यशैली की गंभीरता से आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है।




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने