सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में बस्तर के दो टूरिज्म प्लेस रहे अव्वल, विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बस्तर, दरभा तहसील रिपोटर - भगत बघेल की रिपोर्ट : -


बस्तर। दरभा पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन ग्राम धुड़मारास व पर्यटक एडवेंचर ग्राम चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।



स्पर्धा के विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस 2024 यह सम्मान हासिल करने के लिए दोनों ही पर्यटन ग्राम के चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग ने नई दिल्ली आमंत्रित किया है।




इन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान की जाएगी। बस्तर में धुड़मारास गांव कांगेर घाटी नेशनल पार्क इलाके में बसा वनग्राम है। बीते एक साल के भीतर ही कांगेर घाटी नेशनल पार्क के तत्कालीन डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने यहां की खूबी को पहचाना। बेंगलूरु की पर्यटन से जुड़ी हुई शोध संस्था Atree के तत्वावधान में इस गांव का व्यापक अध्ययन किया था।



संस्था से जुड़े अनुभव शोरी ने बताया कि 2006 के वन अधिकार अधिनियम के तहत इसने एक दावा प्रस्तुत किया। विश्व पर्यटन दिवस 2024 जब इन अधिकारों को मान्यता मिली, इसके बाद धुड़मारास ग्राम सभा ने सतत वन प्रबंधन और ईको-पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। कांगेरधारा में बांस राफ्टिंग और कयाकिंग जैसी धुरवा डेरा ईको-पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत हुई। इसके चित्रकोट जलप्रपात को भी गतिविधि के लिए चयनित किया गया है।




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने