तिल्दा नेवरा मे लोकमाता अहिल्या बाई की जीवनी में हुआ प्रतियोगिता, स्कूल के बच्चो ने चित्र कला निबंध में बताए अहिल्या बाई की प्रेरणा दाई जीवनी



आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - पवन बघेल की रिपोर्ट : -


तिल्दा नेवरा। तिल्दा के नेवरा बद्रीनारायण बागड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर  विविध प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।


यह आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की विरासत और योगदान को याद करने के लिए किया गया था, जिन्हें उनकी सामाजिक और शैक्षिक उपलब्धियों के लिए जाना जाता है जिसमें बच्चों ने अहिल्या बाई की प्रेरणा दाई जीवनी के बारे मैं अलग अलग तरीकों से व्यक्त किया इस दौरान प्राचार्य राजेश चांदनी, नरेंद्र शर्मा, खुमान वर्मा, ईश्वर यादव, सौरभ जैन, विजय ठाकुर, मनोज निषाद चंद्रकला वर्मा, जानकी, दुलारी वर्मा गोपाल वर्मा आदित्य तिवारी आदर्श वर्मा, संजय सेन एवं स्कूल की छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने