कोटमसर के ग्रामीणों का धरना समाप्त अब पर्यटक कर सकेंगे विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा का भ्रमण



आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बस्तर, दरभा तहसील रिपोटर - भगत बघेल की रिपोर्ट : -



बस्तर। कोटमसर ग्राम वासियों के धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए दिन शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के की उपस्थिति में धरना समाप्त किया। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन  ग्रामीणों के  निम्न मांगो को मानने पर सहमति बनी-


1. गौतम सर ग्राम के बेरोजगार लोगों को शासन से 35 मिनट जिप्सी दिलाने की मांग पर सहमति


2. बम्बू राफ्टिंग कोटमसर ग्राम संचालन करने व पारम्परिक बाजार में कला संस्कृति दिखाने पर जोर दिया जायेगा।


3. पेदावडा से कोटमसर ग्राम तक सड़क मरम्मत किया जायेगा। और अन्य माँग पर सहमति बनी है।


धरना स्थल पर धरना समाप्ति के दौरान जनपद उपाध्यक्ष अनत कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेटिया, भाजपा महामंत्री हरिप्रसाद कश्यप, सर्व आदिवासी समाज के सक्रिय कार्यकर्ता सुकमन नाग के प्रयास से इन मांगो पर सहमति बनी। इस दौरान सहायक संचालन कांगेर घाटी उद्यान, परिक्षेत्र अधिकारी, ग्रामीण व जिप्सी संचालक, ईको विकास समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने