कांग्रेस का संविधान रक्षक अभियान जारी, कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों का बैठक संपन्न


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - पवन बघेल की रिपोर्ट : -


तिल्दा नेवरा। स्थानीय काँग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भव्य बैठक सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से दो अभियान पर जोर दिया गया। एक तो धान खरीदी के निरीक्षण का अभियान और दूसरा संविधान रक्षक अभियान तेजी से चलाने की बात की गई। इस संदर्भ में क्षेत्र के दोनों अभियान के प्रभारी व पूर्व प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।


वहाँ धान बेचने में किसानों को होने वाली दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से उन दिक्कतों को दूर करने की अपील की गई। पूर्व केबिनेट मंत्री धनेंद्र साहू ने बैठक व प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार जान बूझकर धान खरीदी में व्यवधान उत्पन्न कर रही है, ताकि ज्यादा धान की खरीदी न करनी पड़े। किसानों से एक क्विंटल धान में 3 किलो अधिक धान लिया जा रहा है। टोकन कटवाने और बारदाना आपूर्ति में भी किसान को तकलीफ हो रही है। पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने नेताओं का बलिदान देकर बहुत संघर्ष से देश को आजादी दिलाई और बाबा साहब अम्बेडकर ने सभी देशवासियों को समानता का अधिकार देते हुए संविधान बनाया।


इसलिए काँग्रेस पार्टी देश आजादी और एकता की कद्र और कीमत को समझती है। भाजपा निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिन्दू-मुस्लिम करके देश को तोड़ने और संविधान को समाप्त करने का काम कर रही है। काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनके इन नापाक इरादों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। इधर पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी और जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने भी संविधान रक्षक अभियान को ब्लॉक से नगर और ग्राम, हर बूथ और घर-घर में पहुँचाने की बात कही।


इस अवसर पर धरसींवा की पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष राम गिन्डलानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष शमनलाल जी, जिला काँग्रेस महामंत्री विजय हरिरामानी, ब्लॉक अध्यक्ष देवादास टण्डन, बलदाऊ साहू, लक्ष्मी-नारायण वर्मा, ओमप्रकाश भोजवानी, भीमसेन भोजवानी, प्रकाश मेघानी, मनोहर गेहानी, नीरज राठी, के.कृष्ण-मूर्ति, निर्मल सोनी व कई काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post