छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - बीजापुर गरीबी उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन


बीजापुर। बीजापुर 23 सितंबर 2022- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना तैयार करने जिला पंचायत सभागार में ब्लाक रिर्सोस पर्सन को प्रशिक्षण दिया गया। योजना में कार्य करने वाले जमीनी अमलों की मदद से स्व. सहायता समूह और संगठन स्तर पर प्रत्येक समूह के लिए भिन्न-भिन्न कार्ययोजना तैयार किये जाने की जानकारी देते हुए सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है कि ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना तैयार करने के लिए अब सारी जानकारी हमें आनलाईन एंट्री करनी होगी। ग्रामीण महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर उनका जीवन स्तर उठाने आजीविका मूलक गतिविधि से प्रमुख उदेश्य है। 


प्रशिक्षण में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना को विस्तृत रूप से समझाते हुए स्टेट रिर्सोस पर्सन श्रीमती रितु सोनी ने प्रशिक्षार्थियों को बताया कि वीपीआरपी अंतर्गत चार भाग क्रमशः हकदारी योजना, आजीविका गतिविधि, सार्वजनिक वस्तुएं, सेवाएं, संस्थान विकास योजना और सामाजिक विकास योजना होते है जिसके अंतर्गत कार्ययोजना तैयार की जावेगी । प्रत्येक स्व सहायता समूह एवं ग्राम संगठन द्वारा ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना ;वीपीआरपीद्ध तैयार कर इसका ग्राम पंचायत स्तर पर समेकित कर कार्ययोजना तैयार करना है। प्रशिक्षण में यंग प्रोफेसनल सुश्री सावित्री भूआर्य, सहायक विकास विस्तार अधिकारी नेतराम ठाकुर, महेश राम उईके, विकासखंड परियोजना प्रबंधक रोहित सोरी व ब्लाक स्तर के अन्य कर्मचारी शामिल हुए। 



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए जिला बीजापुर ब्यूरो चीफ सतीश कुमार अल्लूर की रिपोर्ट ●

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post