छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - बीजापुर आयुष्मान कार्ड बनाने जन - जागरूकता अभियान पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई साईकिल रैली


बीजापुर। बीजापुर 02 अक्टूबर 2022- जिले के कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना अंतर्गत 23 सितम्बर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 

जिसमें 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक (जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत) अभय प्रताप सिंह तोमर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र राय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रभाकर शर्मा, डीपीसी एवं सभी ऑपरेटरों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा आयुष्मान साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी गणमान्य नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए जिला बीजापुर ब्यूरो चीफ सतीश कुमार अल्लूर की रिपोर्ट ●



आवश्यकता है आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में संवाददाता एवं न्यूज़ एंकर की इच्छुक आवेदक इन नम्बरों पर संपर्क करें-
+91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें-  +91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव के लिए संपर्क करें-  +91 98261-49828,  +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post