यह रथ 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर ( एक सप्ताह) तक किसानों को बीमा हेतु जागरूक करेगा कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि 01 से 07 दिसंबर 2022 तक फसल बीमा रथ अधिसूचित ग्रामों में जाकर कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि प्रचार.प्रसार करेंगे जिससे की अधिसूचित ग्रामों के अधिक से अधिक कृषक फसल बीमा आवरण में शामिल होकर फसल बीमा का लाभ ले सकें।
उप संचालक कृषि एफ.आर.कश्यप ने बताया कि किसानों को विपरीत मौसम जैसे कम तापमान अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम कीट व्याधियों का प्रकोप कम या अधिक वर्षा ओलावृष्टि आदि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा रबी मौसम 2022-23 लागू की गई है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जिले में रबी वर्ष 2022.23 में महासमुंद जिले मे गेहूं सिंचित फसल को अधिसूचित किया गया है जिसका बीमा 15 दिसंबर 2022 तक अपने नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा/ ध्क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/ ज़िला सहकारी बैंक/प्राथमिक सहकारी समितियों/लोक सेवा केन्द्र से किया जा सकता है।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महासमुंद जिले के अधिसूचित ग्रामों में दिनांक 01 दिसंबर से 07 दिसंबर 2022 तक फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्माए ऋतु हेमनानीए सहायक संचालक कृषि अमित कुमार मोहंती सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप संचालक कश्यप नी बताया कि अधिसूचित ग्रामों के कृषक बीमित राशि का 1ण्5 प्रतिशत प्रीमियम राशि अर्थात प्रति हेक्टर 450ण्00 रूपये जमाकर संबंधित वित्तीय संस्थाओं से बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा करा सकते है फसल बीमा से संबंधित अधिकारी जानकारी एव समस्याओं के समाधान हेतु महासमुंद जिले के समस्त विकासखंडो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों के मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते है।
जो कि निम्नानुसार हैरू.महासमुंद सीमा करचाम 8319655118 युधिष्ठिर नायक 8839864010 पिथौरा में डी.पी. पटेल 8889166853 देवेन्द्र यादव 7773804705 बसना ब्लॉक में पीण्एनण् सामल 9425529174 अनिल प्रधान 9340843336 सरायपाली विकासखंड में डी.के. सेठ 9755998147 सूर्यकांत नायक 8770895117 से संपर्क किया जा सकता है।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828