महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 4,40,000 रुपयें) की तस्करी करते 02 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफतार


महासमुंद। जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 होन्डा सिविक क्रमांक MH 04 DN 5183 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन सिविक कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड नं.12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02)मानभंजन  शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहू पड़ाव थाना मनमुंडा बौद्ध ओडिसा का होना बताये 

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। सिविक कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 22 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। 

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 22किलो कीमती 4,40,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. MH 04 DN 5183 कीमती 1,50,000 रूपये,  एक नग मोबाइल कीमती 5000कुल जुमला कीमती 5,95,000 रूपये जप्त किया गया आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्यवाही की जा रही है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बसना तहसील संवाददाता सुकिशन कश्यप की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने