महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - विदेशी मदिरा दुकान झलप की बिक्री रकम को गबन करने वाला आरोपी जुगल कुमार सिन्हा गिरफ्तार


महासमुंद। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू द्वारा मदिरा दुकान झलप से गबन के आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर गोपाल धुर्वे थाना प्रभारी पटेवा द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी लोकेश राव महाड़ीक सुमीत फैसलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी महासमुंद  एवं आबकारी विभाग महासमुंद के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवाया की दिनांक 06/01/23 को दुकान के विक्रयकर्ता प्रकाश पटेल ने मुझे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं महासमुंद ग्रामीण को बताया गया कि दिनांक 05/01/2023 को रात्रि दुकान बंद होने के पश्चात दुकान के गार्ड सुनीतराम ध्रुव को मेरा मोबाईल चार्जर दुकान में छुट गया है।

यह कहकर रात्रि 10-20 बजे दुकान खोल कर अंदर गये अंदर जाने के पश्चात दिनांक 05/01/2023 मदिरा विक्रय से प्राप्त राशि 4,66,140/- रू. में से कुछ रूपये निकाल कर दुकान बंद कर दिये दिनांक 06/01/23 को दुकान के अलमारी में रखी मदिरा विक्रय राशि को गिनने पर 3,02,100/- रू. होना पाया गया। कुल मदिरा विक्रय राशि में से 1,64,040/- रू. कम होना पाया गया । 

मुख्य विक्रय कर्ता जुगल कुमार सिंहा द्वारा 1,64,040/- रू. लेकर दिनांक घटना से कही फरार हो गया है जिस पर से थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 13/2023 धारा 409 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है दौरान विवेचना पतासाजी के आरोपी जुगल कुमार सिन्हा पिता शोभाराम सिन्हा उम्र 30 साल निवासी अमलीडीह थाना पिथौरा जिला महासमुंद को दिनांक 17/01/2023 को गिरफ्तार किया गया हैजिसे ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post