महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - चोरी के 33 दोपहिया वाहन के साथ 03 आरोपियो को गिरफ्तार


महासमुंद। सरायपाली 02.04.2023 के रात्रि मुखबीर से प्रधान आरक्षक 683 डोलामणी भोई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर का ब्लु कलर की टीवीएस अपाचे कुटेला ओव्हरब्रिज के पास संदिग्ध हालत में घुम रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिये मोबाईल से अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाह को लेकर शासकीय वाहन स्कार्पियो को लेकर मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे एवं नाम पता पुछने पर अपना नाम चैतन उर्फ तरूण बेहरा पिता नवीन बेहरा उम्र 28 वर्ष साकिन मोहगांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया। उक्त वाहन के संबंध में पुछताछ किये जो गोल मोल जबाव देने लगा ।

कड़ाई से पुछताछ करने पर वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया एवं उसके अन्य साथी खगेश उर्फ पुजारी पिता मिनकेतन दास उम्र 21 वर्ष साकिन नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 हाल मुकाम सेमलिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 व अलेख रौतिया पिता जयराम रौतिया उम्र 43 वर्ष साकिन नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के साथ मिलकर रायपुर, महासमुंद व आसपास क्षेत्र में घुम घुमकर कई दोपहिया वाहन को चोरी करना बताया। वस्तु स्थिति से पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को अवगत कराया जिनके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना सरायपाली पुलिस एवं सायबर सेल के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही कर 03 आरोपियो से उनके बताये स्थान पर छुपाकर रखे चोरी के दोपहिया वाहन।
 

आरोपी 01- चैतन उर्फ तरूण बेहरा पिता नवीन बेहरा उम्र 28 वर्ष साकिन मोहगांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के घर के बाड़ी से कुल 14 दोपहिया वाहन 02- खगेश उर्फ पुजारी पिता मिनकेतन दास उम्र 21 वर्ष साकिन नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 हाल मुकाम सेमलिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के घर के पीछे पैरावट से कुल 11 दोपहिया वाहन,  03- अलेख रौतिया पिता जयराम रौतिया उम्र 43 वर्ष।


साकिन नयागांव चौकी बलौदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 के घर के पीछे बाड़ी से 06 दोपहिया वाहन व 02 नग एक्टिवा स्कूटी कुल 08 दोपहिया वाहन 03 आरोपियो से बरामद कुल 33 दोपहिया वाहन कीमती 30 लाख रूपये को उक्त आरोपियो को कब्जे से जप्त कर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 05/23 धारा 41(1+4) जा0फौ0/379 भादवि का अपराध धारा के तहत कार्यवाही की गई। जप्त दोपहिया वाहनो की सूची पृथक से संलग्न है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बसना तहसील संवाददाता सुकिशन कश्यप की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828


Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post