छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - IED ब्लास्ट होने से केरिपु 85वी वाहिनी के 02 जवान घायल


बीजापुर। दिनांक 05/06/2023 को एरिया डॉमिनेशन पर पुसनार कैम्प से केरिपु की टीम  हिरोली की ओर निकली  थी, पूर्वांह 10:30 के आसपास टेकामेटा पहाड़ी के पास  माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 02 जवान हुए घायलघायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा  उपरान्त एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है सोमवार को आईईडी की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। 

घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक आजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि जवान आज सुबह एरिया डोमिनेशन के लिए सीआरपीएफ  की टीम पुसनार कैम्प से हिरौली की और निकली थी। सुबह तक़रीबन 10.30 बजे के आसपास टेकमेटा पहाड़ी के नजदीक नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 85 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया गया। उसके बाद दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना कर दिया गया है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बीजापुर संवाददाता सन्नू हेमला की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828






एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने