बडवानी। पुलिस द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी के छात्र/छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम अन्तर्गत किशोर सशक्तिकरण हेतु किशोर किशोरियों का महिला पुलिस थाना भ्रमण कार्यक्रम में महिला थाना में होने वाले कार्य व कार्यवाही महिला सुरक्षा एवं साईबर संबंधी अपराधों से कैसे बचे इस संबंध में महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान सुरक्षा और संरक्षण पखवाड़ा कार्यक्रम महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन में किशोर किशोरियों का भ्रमण एवम संवाद कार्यक्रम रखा गया।
बड़वानी पुलिस द्वारा महिलाओं सुरक्षा द्वारा एकलव्य स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वंय की सुरक्षा व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से कैसे बचे सायबर अपराधो से कैसे बचें महिला हेल्प लाईन नंबर के संबंध में उक्त निर्देष के पालन में महिला सुरक्षा शाखा बडवानी द्वारा पुलिस अधीक्षक बडवानी पुनीत गेहलोद के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक बडवानी के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान रखा गया।
उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा बड़वानी महेश सुन्नईया, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रितेश खत्री,महिला थाना से निर्भया प्रभारी उप निरीक्षक शीला सोंलकी द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को स्वंय की सुरक्षा कैसे की जावे व गुडटच / बैडटच व मोबाईल का उपयोग करते समय अवांछित फोन कॉल व ऐप से बचने संबंधी व महिला सुरक्षा हेल्प लाईन नम्बर संबंधित जानकारी दी जाकर महिला थानों में होने वाले कार्यों से छात्राओं को जागरूक किया गया।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बड़वानी जिला ब्यूरो चीफ महेंद्र भावसार की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828