आईएनसी 24 मीडिया उत्तर प्रदेश। कानपुर संवाददाता - विजय कुमार की रिपोर्ट : -
उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात, रसूलाबाद में भगवान गणेश विसर्जन महा महोत्सव का हुआ आयोजन रसूलाबाद में चारों दिशाओं से विशाल शोभा यात्रा सभी भक्तों ने निकाली, भगवान की भक्ति में लीन होकर ढोल बाजा नगाड़े डीजे आदि के साथ झूम झूम कर लगाए जयकारे इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भाग लिया विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी नव दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया था।
जिसका शुक्रवार को पूरे नगर पंचायत रसूलाबाद व आसपास के भक्तों ने पूरे नगर पंचायत में चारों दिशाओं में भ्रमण करते हुए विशाल शोभा यात्रा निकालकर रिंद नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस यात्रा में लोगों ने अपने घर से निकलकर भगवान गणेश की प्रतिमा की आरती की और प्रसाद लिया साथ ही यात्रा में सम्मिलित हुए यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया।
यात्रा करीब लगभग 2:00 बजे से श्री धर्मगढ़ बाबा परिसर से प्रारंभ हुई इसके बाद पूरे नगर पंचायत रसूलाबाद में भ्रमण करते हुए झींझक रोड दशहरा के आगे रिंद नदी किया गया। विसर्जन के साथ भक्तगण हुए भाभूक सभी भक्तों की आंखें नम हो गई बस चारों तरफ गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे सुनाई दे रहे थे वातावरण भक्ति मैं हो गया था।
शोभा यात्रा आगे बढ़ रही थी वहीं मौके पर धरमगढ़ बाबा सत्संग मंडल के पूर्व महामंत्री ललित कुमार और बउन चौरसिया नगर के अध्यक्ष देवशरण कमल पूर्व अध्यक्ष राजेश चंद्र गुप्ता राजीव शुक्ला राजू राठौर उमेश गुप्ता वीरू कुशवाहा अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता पहलाद बाबू गुप्ता लाखन सिंह राठौर पत्नी गुप्ता डॉक्टर अशोक भदौरिया राजेश त्रिपाठी बड़े गुप्ता बड़े राठौर उर्फ़ अनिल राठौर नगर के समाजसेवी प्रताप राठौर गोपाल गुप्ता रानू मिश्रा विपिन मिश्रा अंशु निगम रवि सिंह विवेक कुमार रामू मिश्रा सुमन दुबे श्यामू तिवारी अर्पित यादव अजय राठौर हजारों भक्तगढ़ मौजूद रहे वही दूसरी तरफ लोगों में रंग गुलाल से एक दूसरे को लगाकर काफी उत्साहित नजर आए यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी वैसे-वैसे भक्तों का जन सैलाब बढ़ता जा रहा था।
लोग घरों से निकलकर यात्रा में सम्मिलित हो रहे थे इस मौके पर शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह विशाल भंडारे और जलपान की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन पूरी तरह दिखा मुस्तैद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे रसूलाबाद उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा रसूलाबाद कोतवाल हरमीत सिंह क्राइम प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह तहसीलदार संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस व पीएसी बल के साथ दिखे तैनात शांतिपूर्ण ढंग से भगवान गणेश महोत्सव विसर्जन कराया गया।

