पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म के 1500 साल पूरे होने पर कुछ खास रहा जुलूस


 

आईएनसी 24 मीडिया उत्तर प्रदेश। रसूलाबाद संवाददाता - अमजद अली की रिपोर्ट : -


उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात, रसूलाबाद कस्बे में बड़े धूमधाम से ईद उल मिलादुन नबी जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिसमें उलेमा और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए कस्बे को खूबसूरती से सजाया और जगह-जगह शर्बत व लंगर वह फल मिठाई का इंतजाम किया गया था।


ईद मिलादुन्नबी 2025 रसूलाबाद में शुक्रवार 5 सितंबर को मनाया गया, और इस बार का जुलूस इसलिए खास था क्योंकि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म के 1500 साल पूरे हो रहे हैं। कस्बे की सड़कों पर मुस्लिम बहुल इलाकों और मस्जिदों को झंडो व रंग-बिरंगी झालर और सजावटी सामग्रियों से खास तौर पर सजाया गया।


ईद ए मिलादुन्नबी जिसे मौलिद के नाम से भी जाना जाता है एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्यौहार है जो पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है।






Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post