बड़वानी। 10/12/2023 गायत्री परिवार के सक्रीय कार्यकर्ता संजय कुमार शिरोड़े को "समाज भूषण रत्न" राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया छत्रपति संभाजी नगर में महाराष्ट्र फाउंडेशन तथा लाड़ शाखीय वाणी समाज राज्य मंडल की ओर से विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को "समाज भूषण रत्न" पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
2023 का पुरस्कार खेतिया निवासी संजय कुमार शिरोड़े को डॉक्टर भागवत कराड केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, अतुल सावे गृह निर्माण व पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण मंत्री महाराष्ट्र शासन, संजय केनेकर प्रदेश महासचिव, गिरीश वाणी अध्यक्ष प्रोत्साहन फाउंडेशन, डॉक्टर शशिकांत वाणी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, के उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में शरद नेरकर, प्रदीप गहिवारे व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उद्योगपति मोहनलाल अग्रवाल, प्रकाश शार्दुल, शासकीय कन्या हायर सेकंडरी पानसेमल परिवार, नगर परिषद अध्यक्ष दशरथ निकुम व, कृष्णकांत चौधरी द्वारा हर्ष व्यक्त कर शुभ कामनाएं दी गई।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बड़वानी जिला ब्यूरो चीफ महेंद्र भावसार की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828