छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - माँ बम्लेश्वरी देवी प्रांगण, डोंगरगढ़ से पैदल निकले हैं भारत भ्रमण के लिए मुख्यमंत्री ने उनकी इस यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी


रायपुर। 31/12/2023 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री ने मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे। 


मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं। 


गौरतलब है कि मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख आकाश चौहान की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें-  + 91-98261-49828,  +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828,  +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828,  +91-97541-49828


Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post