छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - शहर मे लाखों के विकास कार्यो का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन


शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में लाखों के विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। 


भूमि पूजन के दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी साथ उपस्थित थे। 


पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में बीटी रिनोवेशन कार्य में लाल साहू से पांडे घर तक, बस्तर डीजल से चित्रकूट रोड तक, गुप्ता गली के सामने से मुर्शिद निवास तक बीटी रिनोवेशन कार्य का भूमि पूजन किया गया। 


वही शहीद गुंडाधुर पार्क के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया जिसकी कुल लागत 65 लाख रुपए की है।


भूमि पूजन के दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि शहर विकास में राशि की कमी नहीं होगी,विकास कार्य लगातार किए जाएंगे ,जनता के मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। 


हमारी सरकार प्रदेश के जनता के प्रति वचनबद्ध की जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास होगा भूमि पूजन किए गए कार्य तय सीमा में और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। 


हमारी सरकार हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप प्रदेश एवं शहर का चौमुखी विकास होगा मंच संचालन सुरेश गुप्ता के द्वारा किया। 


गय वहीं कार्यक्रम के अंत पर पार्षद की नेतृत्व में वार्ड वासियों ने विधायक किरण देव का अभिनंदन करते वार्ड विकास पर मांग पत्र भी दिया।




● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला बस्तर वरिष्ठ संवाददाता सुमित बाजपेई की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने