संजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की जलपान की व्यवस्था


आईएनसी 24 मीडिया रायपुर। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - पवन बघेल की रिपोर्ट : -


संजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की जलपान की व्यवस्था


रायपुर। तिल्दा नेवरा के ससाहोली सिमगा रोड में विगत 17 वर्षों से समाजसेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ द्वारा सावन के शुभ महीने में लखना स्थित सोमनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए ठहरने एवं भंडारे की उचित व्यवस्था करते आ रहे हैं।


जिसको जारी रखते हुए इस वर्ष भी दिनांक 11 अगस्त 2024 दिन रविवार को सायं काल संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा हमारे नगर के भाइयों द्वारा सासाहोली मिशन हॉस्पिटल के सामने भंडारे का आयोजन किया गया जहां शिव भक्तों के मन में जोरो से उत्साह प्रदर्शन हुआ।


उक्त कार्यक्रम में संस्था प्रमुख ओम प्रकाश सिंह चौहान, हेमंत कश्यप, देवेंद्र जायसवाल, गौरव जयसवाल, सौरभ वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हेमंत यादव, ओमकार निषाद, सोनू सिंह चौहान, हर्ष सिंह चौहान, यशवंत मानिकपुरी, मिथुन निषाद प्रेम धुरू पन्ना कोसले आदि लोग उपस्थित थे।




Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post