धान खरीदी नीति से किसानो के जीवन में नई उम्मीदें जगाई, 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदी पर जिले के किसानों में खुशी, किसानो के प्रदेश के मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किये


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नूराम साहू की रिपोर्ट : -


कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की नीति ने किसानों के जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं। किसानों की मेहनत का सच्चा सम्मान करते हुए, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिले। इस फैसले से जिले के धान उपार्जन केंद्रों में हलचल और उत्साह देखा जा रहा है और समर्थन मूल्य पर धान खरीदे जाने पर जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है।


विकासखंड कांकेर के ग्राम मरकाटोला के निवासी बसंत कुमार साहू, जिनके पास 5.15 हेक्टेयर कृषि भूमि है, उन्होंने 267.12 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्राप्त समर्थन मूल्य ने उनकी मेहनत को साकार किया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रखती है और उनकी मेहनत का सही मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।




Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post