वनांचल क्षेत्र दरभा में बस्तर ओलंपिक के आयोजन से युवाओं के चेहरे खिल उठे...!!



आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बस्तर, दरभा तहसील रिपोटर - भगत बघेल की रिपोर्ट : -


बस्तर। ओलंपिक 2024 के अंतर्गत जोन स्तरीय दरभा विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझीगुड़ा के खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनत कश्यप ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है।


इस ओलंपिक में नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को भाग लेने हेतु विशेष प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उत्साह से भाग लिया। बस्तर ओलम्पिक खेलों के लिए विकास खंड दरभा के खिलाड़ीयों ने अपना ऑनलाइन पंजीयन दर्ज कराया है। यह बस्तर ओलंपिक आयोजन जोन स्तर का 7.11.2024 से 10.11.2024 तक चलेगा। व विकास खंड स्तरीय ओलंपिक 11 नवम्बर 2024 से 12 नवंबर को समापन होगा।


आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना और क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ग्रामवासियों ने खेलों में अपनी सहभागिता दिखाई, क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस खेलों से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं।


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सीता नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष ए.जानकी राव, ज.पं.उपाध्यक्ष अनत कश्यप, मंडल अध्यक्ष फुलसिंह सेठिया, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, संतोष बघेल सहित सभी जनपद सदस्य, सभी पंचायत के सरपंच व समस्त जनप्रतिनीधि अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीण व खिलाड़ी व भाजपा मंडल के सभी सदस्यों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने