आईएनसी 24 मीडिया उत्तर प्रदेश। कानपुर मण्डल संवाददाता - विजय कुमार की रिपोर्ट : -
उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात, जिलाधिकारी कानपुर देहात को दिया गया ज्ञापन 2011 के पहले नियुक्ति पाये बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयो के शिक्षको के लिये उच्चतम न्यायालय द्वारा 2वर्षो मे टेट परीक्षा अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करने और न करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान किये जाने के दिये गये आदेश के विरोथ मे आज दिनांक 10/09/2025 को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदो मे जिलामुख्यालयो पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री केन्द्रीय शिक्षामंत्री मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया।
जनपद कानपुर देहात के हजारो शिक्षको ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कानपुर देहात (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के जिला कार्यसमिति के जिलाध्यक्ष एलबी सिंह की अगुवायी मे जिलामंत्री अशोकशुक्ला जिलाकोषाध्यक्ष व मलासा ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सचान सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियो तथा विभिन्न विकासखंडो मे डेरापुर से ब्लाक अध्यक्ष सुरेशचंद्र ब्लाक मंत्री सुरेशराठौर संयुक्तमंत्री अखिलेश तिवारी अकबपुर के ब्लाक अध्यक्ष राजेशयादव संदलपुर ब्लाक अध्यक्ष आशीष राजपूत झींझक से रामसेवक पाल राजपुर ब्लाक अध्यक्ष अजीतकटियार ब्लाक मंत्री अचलेश मिश्रा व जिलाउपाध्यक्ष रामनिवास तिवारी अमरौधा ब्लाक अध्यक्ष सतीशयादव रसूलाबाद ब्लाक अध्यक्ष प्रवीणकुमार ब्लाक मंत्री मीरासोनकर मैथा ब्लाक अध्यक्ष मुकेश बाजपेयी मंत्री शशिकांत यादव सरवनखेडा केब्लाक अध्यक्ष महेन्द्रकटियार सहित सभी विकास खंडो की कार्यसमिति के पदाधिकारियो व सदस्यो सहित यूटा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिह अटेवा के जिला संयोजक प्रदीप सिंह यादव व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित हजारो की संख्या मे शिक्षको ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय माती पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।


