छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - महासमुंद बाइक रैली डीजे, बैंड बाजा, कर्मा नृत्य, कीर्तन दल में शामिल हुए क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता


महासमुंद।  बसना नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष डॉ सम्पत अग्रवाल का भारत के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बीजेपी में वापसी के बाद प्रथम नगर आगमन पर सर्वप्रथम पिथौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नीलांचल सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत कर सम्मान किया। वहीं सांकरा में भाजपाईयों ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिथौरा एवं सांकरा में जनता जनार्दन को संबोधित किया।


डॉ.सम्पत अग्रवाल का नगर प्रवेश से पहले रायपुर बायपास में हजारों की संख्या में जनता जनार्दन के द्वारा भव्य स्वागत किया एवं नगर पंचायत पदाधिकारियों सहित नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। हजारों की संख्या में बाइक सवार व कार्यकर्ताओं ने डीजे, बैंड बाजा, कर्मा नृत्य, कीर्तन दल ने पूरे गर्मजोशी के साथ डॉ.सम्पत अग्रवाल की स्वागत रैली में उत्साह दिखाया। स्वागत रैली में हजारों की संख्या में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं नीलांचल सेवा समिति के सदस्य स्वागत रैली में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी में वापसी के बाद डॉ.सम्पत अग्रवाल का रविवार को बसना आगमन हुआ। बसना चौक वीर नारायण सिंह चौक में उपस्थित हजारों भाजपाईयों एवं नीलांचल सदस्यों को संबोधित करते डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि सम्मानिय साथियों आप सभी को मेरा प्रणाम साथियों मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के आशीर्वाद प्रेम स्नेह और सेवा भावना के कारण अपने परिवार (विश्व की सर्वोच्च पार्टी भारतीय जनता पार्टी) में  पुनः सम्मिलित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।


अपने आप को विशाल परिवार भारतीय जनता पार्टी में पाकर बहुत ही प्रसन्न हूं यह सब आपके स्नेह साथ और सेवा भावना से संभव हो सका है साथियों हम सब मिलकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कार्य करेंगे । नीलांचल सेवा समिति के उद्देश्यों के अनुरूप नर सेवा नारायण सेवा के सपनों को साकार करेंगे इस  भावुक क्षण में मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश व जिला के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। जिन्होंने मुझे अपने परिवार में ससम्मान पुनः स्थान दिया। मेरे नीलांचल परिवार के सभी सदस्यों का विशेष आभारी हूं। जिन्होंने मुझे कठिन परिस्थितियों में मेरा हौसला अफजाई किया है।पुनः आप सभी उपस्थित जनता जनार्दन जनप्रतिनिधिओ पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आप सबका आभारी हूं।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल,किशन अग्रवाल, विधिक सलाहकार एवं पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, कोष प्रभारी विकास वाधवा, मंच संचालन मुकेश जोशी, जनसंपर्क प्रभारी केके शर्मा, सह प्रभारी अश्वनी प्रधान, विजय पटेल, मोनिका मैथ्यूज, तेजेश्वरी पांडे, निर्मल दास, हरजिंदर सिंह हरजू, डेनियल पीटर, सोनू सोनवानी, अनिश धनानी, पवन अग्रवाल, आबिद खान, विक्की सलूजा, कामेश बंजारा, बालमुकुंद साहू ,सतीश प्रधान, चमन सेन कन्हैया प्रधान, सोनू छाबड़ा, प्रमोद प्रधान,किरण पटेल, संतोष मांझी, उपेंद्र साव, कमलध्वज पटेल, खोलबहरा निराला, भोज कुमार साव, चमरा स्वर्णकार, उत्तर पटेल, संतलाल नायक, वीरेंद्र प्रधान, चन्द्रशेखर पाण्डेय, धनमाली साव, वेणुधर साहू, सुवर्धन प्रधान, जगदीशदास, रामचंद्र अग्रवाल, लखपति प्रधान, थबीर साहू, जोगेन्दर सिंह जटाल, अजेश अग्रवाल, नरेंद्र साहू, समस्त सेक्टर सह प्रभारी हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नीलांचल सेवा समिति के सदस्य व नगरवासी उपस्थित थे।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बसना तहसील संवाददाता सुकिशन कश्यप की रिपोर्ट ●

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने