आईएनसी 24 मीडिया नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रीय संवाददाता - अंकित कुमार राठौर की रिपोर्ट : -
उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश एटा, योगीराज में हो रहा उत्तरप्रदेश परिवहन निगम में भ्रष्टाचार-यंहा का ARM संजय श्रीवास्तव जो कार्यालय में बैठा और मुकेश शर्मा टी आई जो टिकट चेक करता है, अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। यंहा तक कि जब कल बीते दिनांक 16/10/2026 की रात्रि में किदवई नगर डिपो की एक बस जिसका बस संख्या UP 78 ZT 5685 जिला एटा में हमारे चैनल के पत्रकार ने इसकी पहल की तो उसने उनसे भी अभद्रता की और उनसे बोला हमारी बस में बैठकर जांच नही कर सकते हो हमारी बस में आपको खबर बनाने का अधिकार नही है।
जब पत्रकार ने आई कार्ड दिखाया तो वो बोला हमारे विभाग का कार्ड दिखाओ और तो और इन सरकारी बसों में अवैध रूप से सवारी के जगह आनंद विहार से कानपुर आने वाली बसों में अवैध सामग्री की ढुलाई की जा रही हैं। यह भ्रस्ट अधिकारी बस चेकिंग के नाम पर बसों में खुद चढ़ते हैं। यह तो अपने ड्राइवर को चढ़ाकर अवैध सामग्री की ढुलाई के बदले व्यापारी यात्री से पैसा वसूल कर अपने घर के तवे पर रोटी सिकवाते है।
गाड़ियों के अन्दर सीटो पर गंदगी और धूल से भरी पड़ी हैं। इसकी सफाई तक नही हो पा रही है बस ये सभी परिवहन कर्मचारी अपनी मनमानी करने पर लगे पड़े हैं। ये है भारत देश का डिजिटल इंडिया का सपना और योगी सरकार को इसकी भनक तक नही है। ये चल रहा अभी वर्तमान योगी सरकार पर मैं राष्ट्रीय संवाददाता आईएनसी 24 मीडिया योगी सरकार से यह अपील करता हूँ। कि जो आपने मुकेश शर्मा जैसे टी आई, संजय श्रीवास्तव जैसे ARM अपने परिवहन विभाग में बिठाय है।
उनकी तनख्वाह के अनुसार उनकी चल अचल संपत्ति की सी.बी.आई. जांच के तुरंत निर्देश देकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय क्योंकि इनके क्रिया कलापो से ऐसा प्रतीत होता हैं। कि इस भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में इन लोगों ने अवैध वसूली कर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गलत ढंग से कार्य कर रहे और आपकी सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश परिवहन मंत्री तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही करे। क्योंकि इनकी जो तनख्वाह आप देते है वो भारत के हर एक नागरिक के टैक्स से दी जाती है।

