छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - महासमुंद बागबाहरा खल्लारी 16 नग बड़े-बड़े कार्टूनो में भरी हुई विभिन्न कंपनियों के पटाखा जप्त


महासमुंद। बागबाहरा 05-Oct-2022 खल्लारी थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे पटाखा को जप्त किया गया है. ये पटाखा विभिन्न कम्पनीयों की है जो 16 कार्टून में भरी हुई थी, इसकी कीमत 4,64,633 रूपये बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि 04 अक्टूबर 22 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम भीमखोज में व्यापारी योगेश अग्रवाल अपने दुकान/मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखा है. जिसकी सूचना तस्दीक हेतु थाना खल्लारी एवं सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंचकर योगेश अग्रवाल से पूछताछ कर दुकान की तलाशी ली जहाँ कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनी का भारी मात्रा में पटाखा मिला।

पुलिस ने बताया कि व्यापारी योगेश अग्रवाल के पास पटाखा रखने/बेचने का लायसेंस नही था जिसक कारण योगेश अग्रवाल पिता कैलाश चंद अग्रवाल उम्र 38 वर्ष सा. भीमखोज थाना खल्लारी के कब्जे से 16 कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 4,64,633 रूपयें को जप्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना खल्लारी में कार्यवाही की गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद कल्पना वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी अशोक वैष्णव, प्रभारी सायबर सेल संजय सिंह राजपूत सउनि. ललित चंद्रा, प्रकाश नंद, आर कामता आवड़े, सौरभ तोमर, विकास चंद्राकर एवं थाना खल्लारी से प्रआर सतीश पाण्डेय, हरीप सोना आर. महेन्द्र यादव द्वारा की गई।


आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें-  + 91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव के लिए संपर्क करें- +91 98261-49828,  +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post