छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - बीजापुर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा में मनरेगा के कार्य शुरू करने पर हुई चर्चा


बीजापुर। बीजापुर 02 अक्टूबर 2022- गांधी जयंती के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संदेश, साफ-सफाई के अलावा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में शासन के ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा के साथ-साथ कुपोषण, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत लंकापल्ली, ग्राम पंचायत धनोरा, ग्राम पंचायत रेड्डी में इस अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अर्न्तगत संचालित कार्यों को चालू करने की बात कही गई, वहीं विगत वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई है। इस दौरान एयरटेल बैंक में खाता खोलने व मजदूरी भुगतान प्रक्रिया के बारे में बताया गया तथा nmms सिस्टम, मनरेगा के कार्यों में मेट की आवश्यकता व भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए जिला बीजापुर ब्यूरो चीफ सतीश कुमार अल्लूर की रिपोर्ट ●



आवश्यकता है आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में संवाददाता एवं न्यूज़ एंकर की इच्छुक आवेदक इन नम्बरों पर संपर्क करें-
+91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें-  +91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव के लिए संपर्क करें-  +91 98261-49828,  +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post