महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 .23 जिला स्तरीय खेल का आयोजन 24 एवं 25 नवंबर को


महासमुंद। 22 नवंबर 2022/-  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 -23 जिला स्तरीय खेल का आयोजन आगामी 24 एवं 25 नवंबर को जिला  मुख्यालय महासमुंद में होगा कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद की गयी तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम उमेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि खेल का आयोजन महासमुंद के तीन मैदानों मिनी स्टेडियमए दूसरा वन विभाग खेल परिसर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होंगे जिला स्तर खेल तीन आयु वर्ग 18 आयु वर्ग तकए 18-40 आयु वर्ग और 40 आयु वर्ष से अधिक महिला.पुरुष पाँचों विकासखंड और नगरीय क्षेत्र महासमुंद दो क्लस्टर के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 विधाओं के खेल खेलें जाएंगे जिसमें 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा,पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड़, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा)  शामिल है इसी प्रकार 6 एकल खेल बिल्लस,फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा,100 मीटर दौड़ और लंबी कूद होगी। 

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति .रिवाजों से है इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ के इन खेलों को लोग भूलते जा रहे थे खेलों को चिरस्थायी रखनेए आने वाली पीढ़ी से इनको अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़ियां ओलंपिक खेलों की शुरूआत की गई जिला स्तर पर विजेता संभाग स्तर पर 05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेंगे राज्य स्तर पर छठवां स्तर का छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बसना तहसील संवाददाता सुकिशन कश्यप की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने