महासमुंद। 25 नवंबर 2022 छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन ज़िले में अलग-अलग चरणों में किया जा रहा था शुक्रवार 25 नवंबर को ज़िला स्तरीय खेल के साथ समापन्न हुआ।
ज़िला स्तरीय खेल दो दिन 24 और 25 नवंबर तक जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम,वन विद्यालय परिसर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेले गये। आज शुक्रवार को 25 नवंबर को 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा,100 मीटर दौड़ और लंबी कूद खेल खेलें गये जिसमें ज़िले के पाँचों विकासखंडों और नगरीय निकाय के दो क्लेस्टर के 214 खिलाड़ियों ने अपने एकल खेल का उम्दा प्रदर्शन किया।
फुगड़ी में 8 वर्ष देवकुमारी बागबाहरा ने लगातार 45 मिनट तक प्रदर्शन प्रथम स्थान प्राप्त किया वही महिला वर्ग 40 से अधिक में ग्राम पंचायत पंडरीपानी से सरपंच लताबाई कुम्हार प्रथम स्थान प्राप्त किया विजेता खिलाड़ियों को लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष प्रमोदए चंद्राकर,ज़िलाध्याक्ष स्काउडगाइड दाऊ लाल चंद्राकर व जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब महासमुंद अंकित बागबाहरा ने पुरस्कृत किया अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
गुरुवार 24 नवंबर को आयोजित 8 दलीय खेल गिल्ली डंडाए पिट्ठूल, संखली, लंगड़ीए दौड, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचाद्) खेलों में लगभग 2000 खिलाड़ी शामिल हुए थे। संभाग स्तर पर आयोजित खेलों में 14 विधाओं में लगभग 300 खिलाड़ी अपने खेल का दम दिखायेंगे इन दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़िया खेलों के साथ.साथ छत्तीसगढ़ के रीति रिवाजए परम्परा एवं लोक संस्कृति की छटा बिखरी।
इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिला स्तरीय खेल में तीन आयु वर्ग 18 आयु वर्ग तक 18.40 आयु वर्ग और 40 आयु वर्ष से अधिक महिला पुरुष पाँचों विकासखंड और नगरीय क्षेत्र महासमुंद दो क्लस्टर के विजेता खिलाड़ी शामिल हुए खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 14 विधाओं के खेल खेलें गए।
जिसमें 24 नवंबर को 8 दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी कंचाद्ध खेलें गए है आज शुक्रवार 25 नवंबर को 6 एकल खेल बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवराए 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद खेल खेलें गये।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828