महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - सीईओ आलोक ने की जिले की गौठानों की समीक्षा

 


महासमुंद। 23 दिसम्बर 2022 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने आज यहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के गौठान निर्माण, गोधन न्याय योजना, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, गोबर खरीदी, पैरादान व गोबर पेंट निर्माण इकाई के संबंध में समीक्षा की। 

उन्होंने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से उनके क्षेत्र में गौठान निर्माण व गौठान निर्माण की प्रगति की जानकारी ली उन्होंने प्रगतिरत गौठानों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए  आलोक ने ऐसे गौठानों की भी जानकारी ली जिनमें गोबर की खरीदी नहीं हुई है। 

उनके कारणों की भी समीक्षा की और गोबर खरीदी प्रक्रिया जल्द पूरी करने कहा बैठक में जिले के सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, वेटनरी, उद्यानिकी, मत्स्य, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने कहा कि गोबर की नियमित खरीदी हो और गौठानों में खरीदे गए। 

गोबर का 40 प्रतिशत वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन हो इस बात को गम्भीरता से लें उन्होंने कहा कि एक पखवारे में 30 क्विंटल गोबर की खरीदी अवश्य होनी चाहिए ऐसा नहीं होने पर यह माना जाएगा कि कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही है उन्होंने गौठानों में किसानों द्वारा किए गए। 

पैरादान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठानों में पैरादान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक और प्रोत्साहित किया जाए उन्होंने जी मैप में पैरा संग्रहण, गौठान एवं गौठान अधोसंरचना की एंट्री की जानकारी ली अधिकारियों ने बताया गौठानों में चारा उत्पादन हुआ किसानों द्वारा किए पैरादान की जानकारी दी।


आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post