महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - महासमुन्द में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान वाहन चालको का हुआ सम्मान


महासमुंद। दिनांक 15.01.2023 को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुन्जे के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  राजेश देवागन के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक सिवेश्वर प्रताप सिंह एवं यातायात स्टॉफ के द्वारा दिनांक 11.01.2023 से 17.01.2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 कार्यक्रम के तहत जिला महासमुन्द में दिनांक 15/01/2023 को महासमुन्द शहर के मुख्य चौक (कांग्रेस चौक) में दो पहिया वाहन में हेलमेट पहने वाहन चालकों एवं चार पहिया वाहन चालको द्वारा सीट बेल्ट लगाने वाले।


वाहन चालकों को गुलाब फुल एवं चॉकलेट देकर लगभग 250 वाहन चालको को सम्मानित किया गया। साथ ही लगभग 300 वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु पाम्पलेट वितरण कर उनको यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। 



उक्त कार्यक्रम में यातायात महासमुन्द से सउनि नागेन्द्र दुबे सउनि मो० फारूख खान प्रधान आरक्षक बुधेश्वर पुरी गोस्वामी शिव सिंह भदौरिया आरक्षक महेन्द्र दीवान आनंद बाघ हरीश चन्द्राकर राजेन्द्र टण्डन, नरेन्द्र बिसी विनोद अनंत मुकेश मन्नाडे महिला आरक्षक राजकुमारी यादव उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।




● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828



Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post