महासमुन्द। 13.01.2023 मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक क्रेटा कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्य प्रदेश की ओर जाना वाला है जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक , महोदय द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 क्रेटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 महासमुन्द की ओर आ रही थी।
उक्त वाहन क्रेटा कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष सा.राजेन्द्र ग्राम थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनुपपुर म.प्र. तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष सा. देवरी वार्ड नं. 12 थाना चचाई जिला अनुपपुर जिला म.प्र. हाॅल मुकान वार्ड नं. 04 धनपुरी रजा मोहल्ला थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र. का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है।
पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई क्रेटा कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 01 प्लास्टिक बोरी में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 किलो कीमती 16,00,000 रूपये गांजा एवं वाहन क्रं. CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये, नगदी रकम 3000 रूपये कुल जुमला कीमती 21,03,000 रूपये जप्त किया गया।
आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश ले जाना बताये आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश मौर्य उम्र 24 वर्ष सा. राजेन्द्र ग्राम थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनुपपुर म.प्र.।
02. शुभम यादव पिता लखन लाल उम्र 26 वर्ष सा. देवरी वार्ड नं. 12 थाना चचाई जिला अनुपपुर जिला म.प्र. हाॅल मुकान वार्ड नं. 04 धनपुरी रजा मोहल्ला थाना धनपुरी जिला शहडोल म.प्र.।जप्त मशरूका 01. एक के्रटा कार क्रमांक CG 04 LK 5040 कीमती 6,00,000 रूपये।
02. प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 80किलो कीमती 16,00,000 रूपये
03. 02 नग मोबाईल ।
04. नगदी रकम 3000/- रूपयें।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828