महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - नशीली कफ़ सीरप की तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार


महासमुन्द। दिनांक 18.02.2023 को मुखबीर से सूचना मिली की थाना महासमुन्द क्षेत्र में बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास  भारी मात्रा में Cough Syrup व नशीली टैबलेट बिक्री करने हेतु रखा है जिसे मुखबीर के निशानदेही पर मौका पहुच कर बस स्टैण्ड में जाकर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर 02 व्यक्ति को पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. नवीन पटेल पिता नामेशंकर पटेल उम्र 32 वर्ष सा. कुकडाहाड थाना कांटाबाजी जिला बंलागीर ओडिशा तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 02. रोशन राय पिता राजेश्वर राय उम्र 22 वर्ष सा. वार्ड नं. 09 नयापारा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी होना बताये।

टीम के द्वारा तलाशी लेने पर पास रखे एक भूरे रंग के कार्टुन के अंदर 70 नग प्लास्टिक शीशी 100-100 एमएल वाली में भरी हुई प्रतिबंधित कफ़ सीरप जो शीशी के लेबल पर्ची में Eskuf कंपनी का नाम Laborate Cough Syrup बैच नं. 255 कुल 7000 एमएल भरी हुई कीमती लगभग 12250 रूपये मिला आरोपियों से उक्त कफ़ सीरप के संबंध वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जो दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाये जिससे आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से 70 नग Eskuf सीरप कुल कीमती लगभग 12250 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध/धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए प्रदेश प्रमुख छत्तीसगढ़ आकाश चौहान की रिपोर्ट 


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें-  + 91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828,  +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828,  +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post