छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा पर जिले के किसानों में खुशी की लहर


महासमुंद। 24 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार 23 मार्च को विधानसभा में किसानां से समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की कि गई घोषणा पर महासमुंद जिले के किसानों में खुशी की लहर है सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी छोटे-बड़े किसान मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार प्रकट कर रहें हैं। 

महासमुंद के गांव परसट्ठी की किसान छईया बाई साहू ने कहा कि उनकी जमीन में धान होता था। जिसमें पूरा धान समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं हो पाता था। बचे धान को कोचियों के माध्यम से बेचना पड़ता था। जिससे उन्हें लाभ कम होता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री के फैसले से हमारी जमीन में होने वाली धान की उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इससे हमें बहुत फायदा होगा। 

बचा धान कोचियों के जरिए कम कीमत पर नहीं बेचना पडे़गा। उन्होंने सरकार एवं मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी वहीं बसना विधानसभा क्षेत्र के पिरदा गांव के किसान राजेश सिदार ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने किसानों के हित में अब धान खरीदी प्रति एकड़ 5 क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। 


उन्होंने बातचीत में बताया कि पहले उन्होंने 80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेची थी। जिसमें उनके कुछ धान बेच नहीं पाएं। लेकिन अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के फैसले से उनकी पूरी धान बिक जाएगी। जिससे उनकी पहले से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। बता दें कि किसान राजेश सिदार के घर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान उनके घर भोजन ग्रहण किया था।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए पिथौरा तहसील संवाददाता कमलजीत बरिहा की रिपोर्ट 


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828


एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने