छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - बस्तर की दो हार्डकोर महिला नक्सली जिन पर था 28 लाख का ईनाम मुठभेड़ में हुई मौत

 


बस्तर। मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों को ढेर किया गया है। मृत ये दोनों महिला माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में दोनों सक्रिय थी। दोनों पर कुल 28 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 

इन दोनों महिला माओवादियों पर छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से 5 लाख, महाराष्ट्र सरकार ने 6 और मध्य प्रदेश सरकार ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों माओवादी ACM (एरिया कमेटी मेंबर) के रूप में सक्रिय थी। दोनों 14-14 लाख रुपए की हार्डकोर इनामी नक्सली थी। दरअसल, इनमें से एक मृत महिला नक्सली का नाम सुनीता उर्फ सोमड़ी मंडावी है। जो सुकमा जिले के जगरगुंडा की रहने वाली थी। सुनीता सिर्फ छ्त्तीसगढ़ में ही 5 से ज्यादा बड़ी वारदातों में शामिल रही है। 


बताया जा रहा है कि, कई साल पहले ये नक्सलियों के दलम में शामिल हुई थी। जिसके बाद इसकी फुर्ती देख नक्सली इसे अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी दिए थे। वर्तमान में यह एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय थी। MP, CG और महाराष्ट्र में उत्पात मचा रही थी। चिंतलनार की रहने वाली थी दूसरी मृत महिला नक्सली का नाम सरिता उर्फ बिज्जे है। बिज्जे भी सुकमा जिले के चिंतलनार इलाके की रहने वाली थी। सुनीता और बिज्जे ने लगभग एक ही समय में नक्सल संगठन जॉइन किया था। 


दोनों नक्सली हार्डकोर नक्सली कमांडर हिड़मा के क्षेत्र की ही रहने वाली थी। सरिता को भी बड़े नक्सल लीडर्स ने बालाघाट एरिया में नक्सल संगठन को मजबूती देने कर लिए भेजा था। सरिता छ्त्तीसगढ़ में सिर्फ 2 घटनाओं में ही शामिल रही है। दलम में सक्रिय थीं दोनों महिला नक्सली सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों के शव भी बरामद हो गए हैं। 

ऐसे हुआ एनकाउंटर मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी तड़के 3 बजे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मुठभेड़ स्थल से हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया था।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बीजापुर संवाददाता सन्नू हेमला की रिपोर्ट ●


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post