छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - जिले में पालतू पशुओं के नस्ल सुधार हेतु चलाया जा रहा अभियान


जगदलपुर। 29/11/2023 कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशानुसार जिले में पशुपालन विभाग द्वारा किसानों और पशुपालकों के पालतू मवेशियों के नस्ल सुधार के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक सभी विकासखण्डों में संचालित किया जा रहा है। जिससे इन किसानों और पशुपालकों को उन्नत नस्ल के नर एवं मादा वत्स प्राप्त हो सकेगा। पशुपालन विभाग द्वारा उक्त पालतू पशुओं के नस्ल सुधार अभियान को लगातार सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट एवं मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है। 


वहीं उक्त अभियान के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार कर किसानों एवं पशुपालकों को जानकारी दी जा रही है। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर डॉ देवेन्द्र नेताम ने इस सम्बंध में बताया कि कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश के अनुरूप जिले में किसानों एवं पशुपालकों के पालतू पशुओं के जरिये उन्नत नस्ल के वत्स उपलब्ध कराने के लिए पालतू मवेशियों का नस्ल सुधार अभियान चलाया जा रहा है। जिससे इन किसानों तथा पशुपालकों को आय संवृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान को प्रत्येक ब्लॉक में कलस्टर तैयार कर चलाया जा रहा है।


जिसके तहत सम्बंधित कलस्टर के गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों तथा पशुपालकों को अवगत कराया जा रहा है और उन्हें अपने पालतू पशुओं के नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट एवं मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है इसके साथ ही उक्त अभियान के मॉनिटरिंग के लिए सम्बंधित ब्लॉक के सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


नस्ल सुधार अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रत्येक ब्लॉक में 30-30 कलस्टर निर्धारित कर सम्बंधित कलस्टर के गांवों को शामिल किया गया है। उक्त अभियान के दौरान पालतू मवेशियों का उपचार करने सहित किसानों एवं पशुपालकों को हरा चारा उत्पादन यथा बरसीम, नेपियर घास उत्पादन एवं यूरिया पैरा उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए जगदलपुर संवाददाता गोपाल कछवाहा की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post