छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - 4 थीं राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2023-24 हेतु राज्य टीम का गठन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता एकलव्य भोरिंग में


महासमुंद। 4थीं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के खेल प्रतियोगिता हेतु राज्य स्तरीय टीम तैयार करने तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवम आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति महासमुंद के द्वारा एकलव्य विद्यालय भोरिंग में किया गया उद्घाटन समारोह में शिल्पा साय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण, अंजली बरमाल सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, महेंद्र टंडन मंडल संयोजक, मंदाकिनी पंडा प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, व्यायाम शिक्षक सुनील भोई, हीरू साहू, निवेदिता वर्मा व तीरंदाज़ी प्रशिक्षक एवन साहू की उपास्थिति में किया गया। 


छत्तीसगढ़ महतारी के शैल चित्र की पूजा, अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया गया। पूजा नेताम के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने राज्य गीत गाकर प्रतियोगिता की शुरुवात की गई आयोजन में खेलो इंडिया सेंटर से 15 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें टूकेश कुमार, देवव्रत दीवान, पुष्कर, दिगंबर दीवान, लीना नेताम, नरगिस, प्राची, अश्मी निधि नाग, जयंत ठाकुर, श्रीकांत जगत, चंदन सिदार, उमेश बरिहा, मनीषा ध्रुव, दिव्या कमार, सीमा पूहुप शामिल हुए। राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2023-24 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित व विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं।


19 वर्ष बालक इंडियन राउंड में प्रथम स्थान श्रीकांत जगत महासमुंद, दूसरा स्थान निहाल तलांडी बीजापुर, तीसरा स्थान उमेश बरीहा महासमुंद, चौथा स्थान राम कुर्शाम बीजापुर 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान दिव्या कमार महासमुंद, द्वितीय स्थान सीमा ध्रुव महासमुंद, तृतीय स्थान अंकिता नाग बीजापुर, चर्तुथ स्थान मनीषा ध्रुव महासमुंद ने प्राप्त किया 14 वर्ष बालक इंडियन राउंड में प्रथम स्थान बीजू कुर्षाम बीजापुर, द्वितीय स्थान टूकेश कमार महासमुंद, तृतीय स्थान कृष्णा ध्रुव बीजापुर, चतुर्थ स्थान देवव्रत महासमुंद 14 वर्ष बालिका वर्ग इंडियन राउंड में प्रथम स्थान लीना नेताम महासमुंद, द्वितीय स्थान जेसिका टोप्पो सरगुजा, तृतीय स्थान हंसनी मांझी बीजापुर, चर्तुथ स्थान सरिता सेलम बीजापुर को प्राप्त हुआ। 

14 वर्ष बालक कंपाउंड राउंड में विकेश हपका बीजापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालक वर्ग रिकर्व राउंड में रोहित कोरसा बीजापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले में तीरंदाज़ी खेल को आगे बढ़ाने के लिए खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे पूर्ण रूप  से अपना सहयोग दे रहे हैं। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्राचार्य मंदाकिनी पंडा, मंडल संयोजक महेंद्र टंडन, अधीक्षक व खेल प्रभारी निलेश खांडे, अधीक्षक रोहित श्रीवास, खेलो इंडिया सेंटर भोरिंग के तीरंदाज़ी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू , व्यायाम शिक्षक हीरू राम साहू एवं निवेदिता वर्मा, डॉ. सुनिल भोई, संगीत शिक्षक पूजा नेताम।

व समस्त स्टॉफ व निर्णायक मंडल में डोमेश्वरी साहू, किरण साहू, नीलम साहू, हुमेश्वरी साहू, यामिनी धीवर, आयुश निर्मलकर, राहुल धीवर, अबीर पांडे द्वारा आयोजन में स्कोरर का  सहयोग रहा विभिन्न जिले के व्यायाम शिक्षक व मैनेजर के रूप में सुदामा चौहान सरगुजा, अनुमा कुजुर सरगुजा, रेणुका साहू भोपालपटनम बीजापुर, शाहीना परवीन कटेकल्याण दंतेवाडा, नंद दलारिया कबीरधाम, भावेंद्र सिंह मैनपुर गरियाबंद, परमेश्वर कश्यप, आयुश मांझी गरियाबंद द्वारा टीम को शामिल किया गया।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख आकाश चौहान की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने