छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल नरहरपुर द्वारा नमो नव-मतदाता अभियान कार्यक्रम इस अभियान में 409 मतदाता हुए शामिल


कांकेर। 25/01/2024 को भाजयुमो राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोपेश नेताम जिलाध्यक्ष राजा पांडे जी, जिला महामंत्री संजू गोपाल साहू के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्षश्र गोपाल कृष्ण साहू के नेतृत्व में नमो नव-मतदाता अभियान कार्यक्रम नगर के सदभावना भवन में सम्पन्न हुआ।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव-मतदाताओं को संबोधन किया उन्होंने नए वोटर को भाग्यशाली और नए भारत के निर्माता कहकर उनका उत्साहवर्धन किया पी एम मोदी को सुनकर छत्र छात्राएं बहुत प्रसन्न थे। 


लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में प्रधानमंत्री मोदी ने अमिट छाप छोड़ी है, वे सभी मोदी जी को सुनने के बाद "सशक्त भारत के लिए मतदान जैसे नारों से सभा स्थल पर नारा लगाने लगे यह कार्यक्रम पूरे देश सहित कांकेर जिले के विधानसभा क्षेत्र नरहरपुर में किया गया।


नरहरपुर में यह कार्यक्रम स्थानीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर, जिला युवा मोर्चा प्रभारी देवेंद्र सिंह भाऊ, प्रदेश युवा मोर्चा भोपेश नेताम जिला महामंत्री संजू गोपाल साहू, मंडल प्रभारी हीरा मरकाम, मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, जिला जुग्गी झोपड़ी सह संयोजक निरंजन कुमार सिन्हा, जिला युवा मोर्चा योगेश सोनबंशी, सरोना मंडल अध्यक्ष टिकेशवर जीभागवत जैन।


युवा मोर्चा उपाध्यक्ष डायमंड सिन्हा, महामत्री गगन कौशिक,भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थिति रहे एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम एवं संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्थापक मंडल अध्यक्ष भाजयुमो गोपाल कृष्ण साहू एवं टीम ने किया मंच संचालन ज़िला युवा मोर्चा योगेश सोनबंशी, युवा मोर्चा महामंत्री तरुण निषाद  ने किया। 


इस कार्यक्रम में नरहरपुर, मंडल से 400 नवमतदाता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला कांकेर नरहरपुर तहसील संवाददाता मन्नूराम साहू की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें-  + 91-98261-49828,  +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828,  +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828,  +91-97541-49828


एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने