कांकेर। नरहरपुर थाना कांकेर अंतर्गत बीती रात को आदर्श नगर में अज्ञात चोरों ने कांग्रेस का नेता नितिन पोटाई के सूने मकान का ताला तोड़कर 25 हजार नगदी व 20 हजार के आभूषणों की चोरी हो गई। विगत समय जो हुई चोरी के तरीके को अपनाया था, उसी तरीके को अपनाया।
पुलिस ने खबर मिलते ही घटना की जाँच किया और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आदर्श नगर निवासी 47 वर्षीय नितिन पोटाई पिता स्व. गंगदेव सिंह पोटाई ने पुलिस को बताया।
कि 24 फरवरी की रात्रि लगभग 1 बजे से 3 बजे के मध्य मेरे सूने मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर के दरवाजा का कुण्डी तोड़कर घर अंदर घुसकर चांदी का सिक्का एक नग, चांदी की कटोरी एक नग, चांदी का पैर दो जोड़ी, सोने का झुमका 1 जोड़ी, सोने का झुमका चैन सहित एक जोड़ी, चांदी का सिक्का एक जोड़ी जिसकी कीमत 20 हजार रूपएं व नगदी 25 हजार रूपएं की चोरी हुई है।
कांग्रेस नेता के परिवार में शादी होने के कारण पूरा परिवार सिलतरा में था। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। विदित हो कि लगभग दो माह पहले कांकेर की शराब दुकान में बड़ी चोरी हुई थी।
इसमें संलिप्त चोर विगत एक सप्ताह पहले धमतरी व कोंडगांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद कांकेर थाना की पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया था और लगातार रात को चेकिंग किया जा रहा था।
आदर्श नगर में भी चेक प्वांइट लगाया गया था, परंतु बीती रात को बारिश होने के चलते और अंधेरा होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरो ने आदर्श नगर में कांग्रेस नेता के सूने मकान में दीवार से कूदकर घर में घुसे और गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस प्रथम दृष्टया उन्हीं चोर को मान रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी हुई है।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़,जिला कांकेर नरहरपुर तहसील संवाददाता मन्नूराम साहू की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828