छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर भोजराज नाग का भाजपा मंडल नरहरपुर मे प्रथम आगमन पर आतिशबाजी फूल माला व ग़ुलाल लगाकर किया स्वागत


कांकेर। नरहरपुर सोमवार को भाजपा मंडल नरहरपुर मे लोक सभा क्षेत्र के भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी भोजराज नाग का प्रथम आगमन दोपहर 3 बजे आगमन हुआ । 


वही भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी के साथ भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भोजराज नाग जिंदाबाद के जोरदार गगन चुम्बी नारों का उद्घोष करते हुए माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ से स्वागत व अभिनन्दन किया जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

लोकसभा क्षेत्र में आगमन पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोर शोर से निर्धारित स्वागत स्थानों पर पहुंच कर स्वागत किया भाजपा मंडल मे घोषित भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा है।

कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित भाजपा प्रत्याशी के प्रथम लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल नरहरपुर मे आगमन पर भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता स्वागत के लिए निर्धारित समय और स्थान पर अपने सुविधा अनुसार पहुंच कर प्रत्याशी का स्वागत करते हुए लोक सभा चुनाव में लाखों की संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने कहीं तथा समस्त कार्यकर्ताओ का स्वागत व अभिवादन भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग स्वीकार करते हुए आभार ज्ञापित किया तथा 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्रीय हित मे चार सौ प्लस मे अधिक से अधिक मेहनत कर विजयी दिलाने आह्वान किया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग नगर के माँ शीतला प्रांगण पहुंचकर विजयीश्री का आशीर्वाद लिया इस स्वागत कार्यक्रम मे नगर के 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ने भाजपा से प्राभावित होकर भाजपा मे प्रवेश किया जिनका भाजपा गमछा व ग़ुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

प्रवेश करने वालों मे लीना सिन्हा, भूखाईन साहू, रेखा राजपूत, सोना बाई साहू, प्रेम बाई साहू आदि है इस अवसर पर विशेष रूप से युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग भाजपा मंडल प्रभारी हीरा मरकाम, मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, मंडल महामंत्री धनेश कौशिक,संतोष भास्कर, प्रेमा नागवंशी, नारायण सिन्हा, रामू वट्टी, शंकर लोन्हारे, विजयेंन्द्र शुक्ला, लक्ष्मी नारायण साहू,जसराज चोपड़ा,सुशीला सिन्हा, आशा रावते।

रामू राम साहू, गौकारण साहू, सच्चु साहू, रेवती सिन्हा, मनोरमा साहू, उमा सिन्हा, उतरा सिन्हा, हेमप्रभा, नितेश, निरजन सिन्हा, जयराम मरकाम, तरुण निषाद, पुनीत चक्रधारी, शेख लियाक़त, आसकरण धुव, मोहन कुंजाम सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता व आमजन हजारों के संख्या मे उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन आशा राम जूर्री ने किया।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला कांकेर नरहरपुर तहसील संवाददाता मन्नूराम साहू की रिपोर्ट ●




आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने