प्रदेश अध्यक्ष, विधायक किरण देव को स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने बताई अपनी समस्याएं


आईएनसी 24 मीडिया बस्तर। जगदलपुर रिपोर्टर - सुमित बाजपेई की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष, विधायक किरण देव को स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने बताई अपनी समस्याएं।


जगदलपुर स्थित कार्यालय में किरण देव, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं विधायक जगदलपुर के समक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 27% वेतन वृद्धि की माँग को लेकर अपनी समस्याएं बताई। डॉ. देवकांत चतुर्वेदी जिलाअध्यक्ष बस्तर छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में मुलाकात किय।


इसके पूर्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी एवं राज्य के कार्यकारिणी टीम द्वारा भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात की जा चुकी है। विदित हो कि पूर्ववर्ती सरकार ने पिछले वर्ष हड़ताल के दौरान राज्य में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों के वेतन में एकमुश्त 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की गई थी, जिसमें लगभग सभी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ मिल चुका है लेकिन अभी तक यह लाभ स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सका है।


जिसके कारण सभी आधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसलिए पुनः उन्होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिलकर 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि दिलाने हेतु निवेदन किया है। इस दौरान डॉ. रजत चौहान, डॉ. गौरव चौरसिया, डॉ. किशोर पटेल, रुपेश खेंडूलकर , निर्मल साहू, संजीव उपस्थित थे।






Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post