छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - भाजपा महिला मण्डल मोर्चा द्वारा आयोजित की गई हरियाली तीज कार्यक्रम, समाज में महिलाओं की भूमिका अहम-आशा राम नेताम


 

आईएनसी 24 मीडिया कांकेर। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नूराम साहू की रिपोर्ट : -


कांकेर। सावन का पुरा महीना अपने आप में एक तरह से उत्सव और उत्साह का माहौल बना रहता है जिसमें महिलाओं में खासा उत्साह बनी रहती है वही पुरे सावन माह में पुजा, उपवास से लेकर अनन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी तरह इस बार भाजपा महिला मोर्चा मंडल नरहरपुर द्वारा नरहरपुर में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा गीत संगीत के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  कांकेर विधायक आशा राम नेताम उपस्थित रहे जिनका महिला मोर्चा ने आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि आशा राम नेताम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वही महिला मोर्चा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया स्वागत कार्यक्रम पश्चात मुख्य अतिथि विधायक आशा राम नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरियाली तीज को लेकर माताओं बहनो में खाशा उत्साह रहता है।


वही माताएँ उपवास रख अपने पति के लंबी आयु की कामना करती है वही पुरे सावन माह में माताओं बहनो का विशेष उत्साह देखने मिलता है चाहे वह भोलेनाथ की पुजा व उपवास को लेकर हो या फिर काँवर यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का हो और निश्चित रूप से समाज को एक जूट रखने के साथ ही अपनी संस्कृति को सरंक्षित रखने में माता बहनो की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है वही प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिलाओं के उन्नति व समाज में समानता के लिए हर संभव काम कर रही फिर वह राशन कार्ड में महिला को मुखिया बनाने का हो या फिर महतारी वंदन योजना के साथ महिलाओं की आर्थिक उन्नति को लेकर हो वही विधायक आशा राम नेताम ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माता बहनो की उपस्थिति व उत्साह देखकर विधायक ने शानदार आयोजन के लिए सभी को बधाई दी तथा प्रशंसा करते हुए।


कहा कि नरहरपुर की यह एकता हमेशा इसी तरह बनी रहे और समय समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए जिससे सभी के बीच सौहार्द बना रहे उद्बोधन पश्चात महिला मोर्चा द्वारा विधायक आशा राम नेताम को रक्षा सुत्र बांधा गया जिस पर विधायक ने एक भाई होने के नाते आप सभी बहनो की प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने की बात कही उद्बोधन में महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष उमा शर्मा ने कहा की नरहरपुर महिला मोर्चा द्वारा यह आयोजन प्रशंसनीय है और इस तरह का आयोजन हमेशा करते रहना चाहिए ताकी महिलाओं को मंच मिले व समाजिक सांस्कृतिक परम्पराओं का सरंक्षण आयोजन के माध्यम से हो वही महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए महिला मोर्चा व सभी माताओं बहनो को बधाई दी उद्बोधन में पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य संजय जूरी, सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर, महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री रूखमणी उईके ने भी अपनी बातें रखीं कार्यक्रम पश्चात विधायक आशा राम नेताम व उपस्थित अतिथियों दा्रा सभी महिलाओं को हरियाली तीज उत्सव के अवसर पर उपहार भेंट किया गया।


कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा रावटे व मंच संचालन लीला सिन्हा व हेम प्रभा कटबेर ने किया इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, महामंत्री धनेश कौशिक,  लक्ष्मी नारायण साहू, मदन मोहन शर्मा, नितेश मगेद्र, राजेश नाग, द्वारिका सोनी, जसराज चोपड़ा,धर्नेद्र ठाकुर, रंगिता उईके,  रेवती सिन्हा, रूखमणी सिन्हा, उमा सिन्हा, मनोरमा साहू, उत्तरा सिन्हा, मौसमी शाह, अंकिता बुंदेल, कोमल स्वर्णवंशी, संतोषी दुर्गा,  संजूलता पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रही।





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post