आईएनसी 24 मीडिया कांकेर। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नूराम साहू की रिपोर्ट : -
कांकेर। जन्माष्ठी के अवसर पर 24 अगस्त शनिवार को नगर नरहरपुर में "रविंद्र नाथ टैगोर इंग्लिश मीडियम स्कुल में कृष्ण-जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें प्री-प्राइमरी सेक्शन के बच्चे राधा-कृष्ण बनकर विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे। ये नन्हे-मुन्ने कृष्ण बने बच्चे अपने साथ हाथ में बांसुरी, माथे पर मुकुट और राधा बनी बच्चियां अपने साथ मटके में रखे मक्खन और टॉफी लिए हुए थे। इनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी।
इस मौके पर प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों के द्वारा इस अवसर पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया, वही विद्यालय के प्राचार्य पोषण पटेल द्वारा कृष्ण-जन्माष्टमी के महत्व पर अपना अपना स्पीच पर उन्होंने बताया कि यह त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जो सबसे प्रिय हिंदू देवताओं में से एक हैं। कृष्ण जी को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है।
जो सत्य पर आधारित धर्म की स्थापना करने और भक्तों की रक्षा करने के लिए पृथ्वी पर आए थे। कृष्णा जी हमें सही जीवन जीने और भगवान को पाने का रास्ता बताते हैं। वह हमें सिखाते हैं कि सच्चे ज्ञान, भक्ति और सही कर्म से हम भगवान को पा सकते हैं। ने भी जन्माष्टमी की महत्त्व और गरिमा को बनाए रखने के लिए अपना विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामेश्वर चक्रधारी के नेतृत्व में उनके सहयोगी शिक्षिकाओ ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर हरीश पटेल, शैलेन्द्र यादव, गीता ठाकुर, दिव्या भारती करगा, दमयंती सिन्हा, दिव्यांशी शोरी, रितु उयके, प्राची शर्मा, पुनिता नागराज, पालकगण जागेश्वर देवांगन, सुधा कौशल, चन्द्रिका साक्षी, सुष्मिता तिवारी आदि उपस्थित थे।